होम पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए दिया प्रस्ताव, सार्क देशों के प्रमुखों ने की सराहना
पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए दिया प्रस्ताव, सार्क देशों के प्रमुखों ने की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक महामारी घोषित हो चुके कोरोनावायरस से निपटने के लिए सार्क देशों का आह्वान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस वायरस से लड़ने के लिए एक मजबूत रणनीति बनाई जाए। इससे हम दुनिया के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी धरती कोरोनावायरस से जूझ रही है। विभिन्न स्तरों पर, सरकारें और लोग इसका मुकाबला करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वैश्विक आबादी की एक महत्वपूर्ण संख्या का घर दक्षिण एशिया को यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए कि हमारे लोग स्वस्थ हैं।
उन्होंने कहा कि मैं प्रस्ताव करना चाहूंगा कि सार्क देशों के नेतृत्व ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए एक मजबूत रणनीति बनाई जाए। हमारे नागरिकों को स्वस्थ रखने के तरीकों के बारे में हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे हम दुनिया के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं और धरती को स्वस्थ रखने में योगदान दे सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।