होम सिंधिया के भाजपाई होते ही गड़े मुर्दे उखाड़ी कांग्रेस, बड़े एक्शन की हो रही तैयारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2020 04:59 PM

सिंधिया के भाजपाई होते ही गड़े मुर्दे उखाड़ी कांग्रेस, बड़े एक्शन की हो रही तैयारी

सिंधिया के भाजपाई होते ही गड़े मुर्दे उखाड़ी कांग्रेस, बड़े एक्शन की हो रही तैयारी

सिंधिया के भाजपाई होते ही गड़े मुर्दे उखाड़ी कांग्रेस, बड़े एक्शन की हो रही तैयारी

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा मे जाते ही उनके खिलाफ EOW में चल रहे मामले को खोलने की तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में आ रही जानकारी के अनुसार 10 हजार करोड़ के घोटाले की शिकायत करने वाले फरियादी सुरेंद्र श्रीवास्तव को EOW ने बुलाया था। वहीं EOW के अनुसार गुरुवार यानि 12 मार्च 2020 को आवेदक सुरेंद्र श्रीवास्तव ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ EOW के अरेरा हिल्स भोपाल स्थित मुख्यालय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है।

जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके परिवार को आरोपी बनाया गया है। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि 2014 में दर्ज हुई इन शिकायतों को जांच के बाद सत्य नहीं पाए जाने पर नस्तीबद्ध कर दिया गया था। ऐसे में सिंधिया द्वारा भाजपा के साथ आते ही इस केस को फिर सामने लाने के मामले में जानकारों का मानना है कि यह जानबुझकर सिंधिया को परेशान करने के लिए की गई कार्रवाई प्रतीत होती है।

इस पूरे मामले के संबंध में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ EOW का कहना है कि आवेदक सुरेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार उसके द्वारा 26 मार्च 2014 को प्रकोष्ट में एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिजनों के उपर आरोप लगाया गया था कि ज्योतिरादित्य व उनके परिजनों ने साल 2009 में ग्वालियर के महलगांव की जमीन (सर्वे क्रमांक 916) खरीदकर रजिस्ट्री में कांट डांटकर आवेदक की 6000 वर्ग फीट जमीन कम कर दी गई।

वहीं इसके अतिरिक्त आवेदक सुरेंद्र श्रीवास्तव ने सिंधिया देवस्थान के चेयरमैन व ट्रस्टियों के द्वारा महलगांव , जिला ग्वालियर स्थिति शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1271 को प्रशासन के सहयोग से फर्जी दस्तावेज तैयर कर विक्रय करने के संबंध में भी एक आवेदन पत्र 23 अगस्त 2014 को प्रकोष्ठ में प्रस्तुत करना बताया है।

वहीं आवेदक सुरेंद्र श्रीवास्तव ने इन शिकायतों की जांच के बाद नस्तीबद्ध किए जाने से असंतुष्ट होकर उनके द्वारा पूर्व में प्रस्तुत दोनों आवेदन पत्रों पर पुन: जांच / सत्यापन की कार्यवाही के लिए अनुरोध किया है। आवेदक के आवेदन पत्र पर प्रकोष्ठ द्वारा सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)