होम भाजपा के दिग्गज नेता का कबूलनामा- हम लोगों से हुई शिवसेना को धोखा देने की गलती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2020 05:01 PM

भाजपा के दिग्गज नेता का कबूलनामा- हम लोगों से हुई शिवसेना को धोखा देने की गलती

भाजपा के दिग्गज नेता का कबूलनामा- हम लोगों से हुई शिवसेना को धोखा देने की गलती

भाजपा के दिग्गज नेता का कबूलनामा- हम लोगों से हुई शिवसेना को धोखा देने की गलती

भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर मुगंतिवार ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है कि उनकी पार्टी ने एक समय की अपनी सहयोगी पार्टी रही शिवसेना को 'धोखा' दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह 'गलती' थी जिसे एक दिन ठीक कर लिया जाएगा. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने यह बात महाराष्ट्र विधानसभा में बजट संबंधी अपने संबोधन में कही.

मुगंतिवार ने भाजपा और शिव सेना के पुराने संबंधों को रेखांकित करते हुए सत्ता पक्ष की सीटों की तरफ देखते हुए कहा,'' मुख्यमंत्री तीन महीनों से आपके मित्र हैं लेकिन हमारे संबंध 30 साल पुराने हैं.' जिस पर सत्ता पक्ष से कुछ सदस्यों ने कहा,''फिर भी आपने उन्हें धोखा दिया.'

इस पर मुगंतिवार ने कहा,''हां हमने शिव सेना को धोखा दिया ,लेकिन आप हमारी गलती का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करें. एक दिन हम इसे सुधार लेंगे.'

भाजपा नेता ने कांग्रेस और राकांपा के विधायकों से कहा कि मध्यप्रदेश की तरह महाराष्ट्र में भी एक ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे. उन्होंने इससे आगे कोई जानकारी नहीं दी. मुगंतिवार के संबोधन के वक्त विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस सदन में मौजूद नहीं थे.

गौरतलब है कि 2019 विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में सत्ता के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण भाजपा और शिवसेना ने अलग अलग राह पकड़ ली थी. इसके बाद शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के साथ मिल कर सरकार बनाई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)