होम राज्यसभा में दिल्ली दंगों पर बोले शाह, चर्चा से भागने का विचार नहीं था

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2020 07:16 PM

राज्यसभा में दिल्ली दंगों पर बोले शाह, चर्चा से भागने का विचार नहीं था

राज्यसभा में दिल्ली दंगों पर बोले शाह, चर्चा से भागने का विचार नहीं था

राज्यसभा में दिल्ली दंगों पर बोले शाह, चर्चा से भागने का विचार नहीं था

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि दिल्ली दंगों में चर्चा से भागे। अमित शाह ने कहा कि इस चर्चा के माध्यम से यह संदेश न जाए कि हमें कुछ चीजों को बचाना चाहते थे या भागने चाहते थे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि केवल ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड का उपयोग चेहरे की पहचान के लिए किया जा रहा है। आधार डेटा का उपयोग इसके लिए नहीं किया जा रहा है, जैसा कि मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा गलत तरीके से बताया गया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र इस स्टेज पर आज पहुंचा है जहां आज कोई भी चाहे तो वह नहीं छुपा सकता है। शाह ने कहा कि कहीं दंगा और न हो जाए, दंगाईयों को पकड़ा जाए और समुचित इलाज हो इसलिए हमने सदन में चर्चा को लेकर थोड़ा वक्त मांगा था।

अमित शाह ने कहा कि जब ये पूछा गया कि जब दंगा हो रहा था तो क्या किया गया। इसके साथ ही, कई तरह की लोगों की आशंकाएं मन में थी। ऐसे में जो अब तक कार्रवाई हुई वह सदन में रखना चाहता हूं। इस केस में 700 एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 2647 गिरफ्तारी हुई है और वो सभी गिरफ्तारी साइंटिफिक तरीके से की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)