होम यस बैंक की दिक्कतों को लेकर योजना बनाने के लिये था पर्याप्त समय: राजन

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 12, 2020 01:55 PM

यस बैंक की दिक्कतों को लेकर योजना बनाने के लिये था पर्याप्त समय: राजन

यस बैंक की दिक्कतों को लेकर योजना बनाने के लिये था पर्याप्त समय: राजन

यस बैंक की दिक्कतों को लेकर योजना बनाने के लिये था पर्याप्त समय: राजन

 रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को कहा कि येस बैंक ने अपनी दिक्कतों के बारे में कई बार सूचित किया था और इन दिक्कतों को दूर करने की योजना बनाने के लिये पर्याप्त संबंध उपलब्ध था। राजन ने एक चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘येस बैंक ने हमें पर्याप्त मौकों पर बताया कि उसके सामने दिक्कतें आ रही हैं, अत: योजना तैयार करने के लिये पर्याप्त समय था। मैं उम्मीद करता हूं कि हमें सबसे अच्छी योजना मिली है। लेकिन मैं दूसरा अनुमान नहीं लगाना चाहता हूं क्योंकि मैं चीजों को विस्तार से नहीं जानता हूं।’’राजन ने कहा, ‘‘बैंकों की बैलेंस शीट की सफाई की अनिच्छा के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था की समस्याएं लंबी खिंच रही हैं। यह काम आपात स्तर पर किये जाने की जरूरत है, अन्यथा एनबीएफसी, निजी बैंक और यहां तक की सरकारी बैंक भी लोगों का विश्वास खो देंगे।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)