होम दुनिया भर के शेयर बाजारों का खस्ता हाल, सेंसेक्स 1800 और निफ्टी 10,000 अंक लुढ़का

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 12, 2020 01:51 PM

दुनिया भर के शेयर बाजारों का खस्ता हाल, सेंसेक्स 1800 और निफ्टी 10,000 अंक लुढ़का

दुनिया भर के शेयर बाजारों का खस्ता हाल, सेंसेक्स 1800 और निफ्टी 10,000 अंक लुढ़का

दुनिया भर के शेयर बाजारों का खस्ता हाल, सेंसेक्स 1800 और निफ्टी 10,000 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में प्रमुख सेसेंक्स सूचकांक में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,800 अंकों से अधिक की भारी गिरावट हुई। दूसरी ओर निफ्टी सूचकांक 10,000 के स्तर से नीचे आ गया। इस दौरान दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है, जिसके बाद वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका गहरा गई है।

शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और यह डॉलर के मुकाबले 82 पैसे टूट कर 74.50 पर आ गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार देर रात नए कोरोना वायरस के प्रकोप को महामारी घोषित किया और इसकी रोकथाम की तैयारियों को लेकर चिंता जताई।

इस घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले 30 दिनों तक ब्रिटेन को छोड़कर सभी यूरोपीय देशों से लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड वायदा पांच प्रतिशत टूटकर 34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

इस सभी वैश्विक कारणों की चपेट में घरेलू शेयर बाजार भी आया और बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1821.27 अंक टूट गया। खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,652.54 अंक या 4.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,044.86 पर था। इसी तरह निफ्टी 486.75 अंक या 4.65 प्रतिशत गिरकर 9,971.65 पर आ गया। इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 62.45 अंक और निफ्टी 6.95 अंक बढ़कर बंद हुआ था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)