होम डॉक्टर की बीवी को बनाया अपना दीवाना, लिए अश्लील फोटो, फिर पति से की ऐसी बात

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 12, 2020 01:37 PM

डॉक्टर की बीवी को बनाया अपना दीवाना, लिए अश्लील फोटो, फिर पति से की ऐसी बात

डॉक्टर की बीवी को बनाया अपना दीवाना, लिए अश्लील फोटो, फिर पति से की ऐसी बात

डॉक्टर की बीवी को बनाया अपना दीवाना, लिए अश्लील फोटो, फिर पति से की ऐसी बात

 डॉक्टर की पत्नी का अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्लील फोटो डिलीट करने के लिए 3 लाख रुपए की मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी विकास यादव के खिलाफ धारा 384, 507 के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया।उतई टीआई अवधराम साहू ने बताया कि उतई एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने युवक की शिकायत की थी। एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल से कॉल करता है। जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्र बातचीत कर एसएमएस करता है। धमकी देता है कि उसकी पत्नी की अश्लील फोटो रखा है। उसे वायरल कर बदनाम कर देगा। 3 लाख रुपए देगा तो वह फोटो को डिलीट कर देगा। पुलिस ने अपराध दर्जकर मामले को विवेचना में लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास के मोबाइल नम्बर को ट्रेस किया गया। तब पता चला कि सिम एक दूसरे व्यक्ति के नाम पर है, जो पलक ज्वेलर्स दुर्ग में उसके साथ काम करता है। एक सिम उसके पास थी जिसेइस्तेमाल नहीं करता था। ज्वलेरी शो रूम में काम करने वाले साथी से विकास यादव ने सिम मांगा तो उसे 15 दिन के लिए सिम दे दिया था। विकास को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उस सिम का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए कर रहा था।एएसपी ग्रामीण दुर्ग लखन पटले ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर अश्लील फोटो के संबंध में ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)