होम दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा बुधवार को, कांग्रेस लगातार कर रही थी मांग, उठेंगे ये मुद्दे भी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2020 09:17 PM

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा बुधवार को, कांग्रेस लगातार कर रही थी मांग, उठेंगे ये मुद्दे भी

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा बुधवार को, कांग्रेस लगातार कर रही थी मांग, उठेंगे ये मुद्दे भी

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा बुधवार को, कांग्रेस लगातार कर रही थी मांग, उठेंगे ये मुद्दे भी

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में बुधवार को नियम 193 के तहत चर्चा होगी, चर्चा के बाद मतदान नहीं होगा। कांग्रेस लंबे समय से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रही है और वह सदन की कार्यवाही बाधित कर रही है, लेकिन सरकार ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा होली के बाद ही होगी।

लोकसभा में इस मुद्दे पर हंगामे के कारण पीठासीन अधिकारी ने कांग्रेस के सात सदस्यों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। लोकसभा के बुलेटिन में कहा गया है कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और भाजपा सदस्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में हाल में पैदा हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा शुरू करेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस मध्य प्रदेश संकट को भी उठा सकती है, जबकि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि भाजपा द्वारा किराए पर लिए गए चार्टर्ड विमानों से बागी विधायकों को बेंगलुरू ले जाया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी द एयरक्राफ्ट अमेंडमेंड बिल, 2020 को चर्चा और पारित करने के लिए पेश करेंगे। लोकसभा में स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय सहित तीन मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)