होम बीजेपी में शामिल हो सकते सिंधिया, कांग्रेस के 22 विधायकों ने दिया इस्तीफा
बीजेपी में शामिल हो सकते सिंधिया, कांग्रेस के 22 विधायकों ने दिया इस्तीफा
मध्य प्रदेश में बीते 5 दिन से चल रहे हाई प्रोफाइल पॉलिटिकल ड्रामे होली के मौके पर ज्योतिरादित्य के कांग्रेस से इस्तीफे के साथ नतीजे पर पहुंच गया. मध्य प्रदेश सरकार को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है. सूत्रों की मानें तो बुधवार को ज्योतिरादित्या सिंधिया बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. इसका मतलब यह कि बुधवार को सिंधिया आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. बताया जा रहा है कि सिंधिया पहले ग्वालियर पहुंचेगे जहां से वो अपने समर्थकों के साथ भोपाल में बीजेपी ज्वाइन करेंगे.
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद दिल्ली में एक ओर जहां केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. बीजेपी मुख्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे. वहीं थावर चंद गहलोत, नितिन गडकरी, शहनवाज हुसैन और बीएल संतोष समेत कई वरिष्ठ नेता भी बैठक में पहुंचे. वहीं भोपाल में कांग्रेस विधायक दल और बीजेपी विधायक दल की बैठक हो चुकी है.
इसके साथ ही सूबे में कमलनाथ सरकार के दिन पूरे होते दिख रहे हैं. सिंधिया के समर्थक मंत्री और विधायकों का भी पार्टी से इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस के 19 विधायकों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से लगातार विधायक इस्तीफा देते जा रहे हैं. अब तक 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं .
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिख कर 6 मंत्रियों को तत्काल हटाने की सिफारिश की. इनमें इमरती देवी, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युमन सिंह तोमर और डॉ प्रभुराम चौधरी के नाम शामिल हैं.
मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच एसपी और बीएसपी के विधायकों ने बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है. हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विधायक होली पर मिलने आए थे. इसमें कोई राजनीति नहीं है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।