होम बैठक में पहुंचे सिर्फ 88 विधायक, कांग्रेस ने कहा- मास्टरस्ट्रोक अभी बाकी
बैठक में पहुंचे सिर्फ 88 विधायक, कांग्रेस ने कहा- मास्टरस्ट्रोक अभी बाकी
मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच 22 विधायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं, जिसके बाद कमलनाथ सरकार का जाना तय है। ये पूरी स्थिति ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद सामने आई है। इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों ने विधायक दल की बैठक बुलाई है।
वहीं कांग्रेस का दावा है कि सीएम कमलनाथ का मास्टरस्ट्रोक आना अभी बाकी है। हालांकि कांग्रेस यह बताने को तैयार नहीं है कि वह कौन का मास्टरस्ट्रोक होगा, जिसके चलते वह सूबे में अपनी सरकार बचाने में कामयाब हो पाएगी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के बीच भाजपा का दावा है कि इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों की संख्या 30 तक पहुंचेगी।
कमलनाथ सरकार को एक और झटका
कांग्रेस की विधायक दल की बैठक में कमलनाथ सरकार को एक और झटका लगा है। इस बैठक में कांग्रेस के महज 88 विधायकों ने हिस्सा लिया है। यानी कांग्रेस के चार और विधायक गायब हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुल 92 विधायक पहुंचे हैं, जिनमें 4 निर्दलीय हैं। बता दें कि कांग्रेस के कुल 114 विधायक थे, जिनमें से 22 ने खुले तौर पर अपने इस्तीफे दे दिए हैं, जबकि अब चार और विधायक गायब हैं। यानी कुल 26 विधायक कांग्रेस से छिटकते नजर आ रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।