होम सिंधिया के जाने से कांग्रेस में उठे बगावती सुर, हाईकमान से नाराजगी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 10, 2020 08:08 PM

सिंधिया के जाने से कांग्रेस में उठे बगावती सुर, हाईकमान से नाराजगी

सिंधिया के जाने से कांग्रेस में उठे बगावती सुर, हाईकमान से नाराजगी

सिंधिया के जाने से कांग्रेस में उठे बगावती सुर, हाईकमान से नाराजगी

 मध्य प्रदेश में होली वाले दिन हुए सियासी उलटफेर के बाद से राज्य में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से सरकार बनाने की गंध आ रही है। कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद से कमलनाथ सरकार के पैरों तले जमीन खिसक गई है। प्रदेश में सरकार बचाने के लिए अब कांग्रेस अपनी पूरी कोशिश कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार में आए सियासी संकट के बाद अब कांग्रेस में बगावती सुर भी उठने लगे हैं वहीं, कुछ नेता हाईकमान से नाराज भी हैं।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कम से कम 21 विधायकों के साथ पार्टी के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया जो कमलनाथ सरकार के पतन का कारण बना। सिंधिया के इस्तीफे के बाद से अब कांग्रेस में बगावती सुर उठने लगे हैं। पार्टी के कुछ सदस्यों का कहना है कि 49 वर्षीय सिंधिया वर्षों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी विश्वासपात्र रहे लेकिन उन्होंने इस बार में सिंधिया तक पहुंचने की कोशिश नहीं की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)