होम जानिए, किस डील पर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया?
जानिए, किस डील पर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया?
सोमवार रात से चले सियासी ड्रामे के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में अपनी 18 साल लंबी पारी को मास्टर स्ट्रोक से खत्म कर दिया। जोर से लगे इस झटके ने कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक हिला कर रख दिया है। कांग्रेस पार्टी को हुए इस नुकसान के लिए जितना जिम्मेदार कमलनाथ और दिग्विजय गुट को ठहराया जा रहा है, उससे कहीं ज्यादा पार्टी हाईकमान की अकर्मण्यता को भी जवाबदेह बताया जा रहा है। सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को एक साथ डबल झटका दिया है। एक तो सिंधिया के तौर पर एक युवा ऊर्जावान और चार बार का सांसद पार्टी ने खो दिया और दूसरी तरफ एक और राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार दांव पर लग चुकी है।
क्यों लिया कांग्रेस छोड़ने का फैसला
पहले सीएम की कुर्सी, फिर प्रदेशाध्यक्ष और अब राज्यसभा तक के लिए तरसे सिंधिया ने पार्टी को अलविदा कहना ही मुनासिब समझा। ऐसा नहीं कि सिंधिया ने पार्टी हाईकमान से दखल देने की गुहार नहीं की थी। तमाम प्रयासों के बावजूद पार्टी नेतृत्व ना केवल टालता रहा बल्कि उनकी बातों को अनदेखा तक कर दिया गया। मध्यप्रदेश में छोटे-छोटे कामों में भी उनकी रिकमडेंशन को तवज्जो नहीं दी गई और यूपी में जहां के वो प्रियंका गांधी के साथ सह प्रभारी बनाए गए, तमाम नियुक्तियों में उनसे सलाह-मशविरा तक नहीं किया गया। यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस खेमे से बाहर निकलने का फैसला किया और अमित शाह के संग अपने कल्याण के लिए पीएम से मुलाकात के लिए लोक कल्याण मार्ग जा पहुंचे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।