होम सेमीफाइनल धुला, भारत पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 5, 2020 02:06 PM

सेमीफाइनल धुला, भारत पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में

सेमीफाइनल धुला, भारत पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में

सेमीफाइनल धुला, भारत पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में

भारत ने बारिश के कारण इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाने से पहली बार आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारत और इंग्लैंड के बीच यहां सेमीफाइनल मुकाबले में पहले से बारिश की आशंका व्यक्त की गयी थी और यह तय था कि यदि मैच धुल जाता है तो भारतीय टीम अपने बेहतर ग्रुप रिकॉर्ड के कारण फाइनल में पहुंच जायेगी। अंत में यही हुआ। सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द कर देना पड़ा और भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में पहुंच गयी।

बादलों और बारिश ने सुबह से ही इंग्लैंड के खेमे को निराशा में डाल रखा था जबकि भारतीय खेमे में ख़ुशी के बादल मंडरा रहे थे। हालांकि फॉर्म में चल रही भारतीय टीम मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचना पसंद करती लेकिन टीम इस बात को लेकर राहत में थी कि बेहतर ग्रुप रिकॉर्ड उसके पक्ष में था।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा था और मैच रद्द होने से भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में पहुंच गयी जबकि इंग्लैंड को बाहर हो जाना पड़ा। आईसीसी नियम के अनुसार यदि बारिश के कारण सेमीफाइनल मैच रद्द किया जाता है तो ग्रुप चरण में बेहतर रिकॉर्ड रखने वाली टीम फाइनल में पहुंच जायेगी। भारत ने अपने ग्रुप ए में अपने चारों मैच जीते थे जबकि इंग्लैंड ने ग्रुप बी में चार में से तीन मैच जीते थे।

भारतीय टीम 2018 टी-20 विश्कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी लेकिन इस बार बारिश ने इंग्लैंड को कोई मौका नहीं दिया। भारत का फाइनल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से खिताबी मुकाबला होगा। भारत ने ग्रुप चरण में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से, बंगलादेश को 18 रन से, न्यूजीलैंड को तीन रन से और श्रीलंका को सात विकेट से हराया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)