होम कांग्रेस का आरोप- कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही BJP
कांग्रेस का आरोप- कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही BJP
मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उन्होंने इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें साजिश का मास्टमाइंड बताया है। उन्होंने कहा कि कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं, जो उनकी भूमिका को उजागर करती हैं।
भाजपा पर आगे आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मोदी जी एक अलग तरह की राजनीति की बात करते हैं, इस तरह की राजनीति वह करना चाहते हैं। हमारे विधायकों को 50-60 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। हमारे कुछ विधायक बेंगलुरु में हैं, लेकिन वे हमारे साथ हैं। इससे पहले पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता हरियाणा के एक होटल में आठ विधायकों को लेकर गए हैं।
दिल्ली से भोपाल के लिए निकले दिग्विजय सिंह
वहीं दिग्विजय सिंह दिल्ली से भोपाल के लिए निकल गए हैं। वहां यहां पहुंचकर सीएम कमलनाथ से आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। भोपाल निकलने पहले उन्होंने कहा,'सरकार को खतरा नहीं इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। सभी विधायक वापस आ जाएंगे।
भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की- दिग्विजय
पटवारी से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा का एक बड़ा नेता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक को एक चार्टर्ड फ्लाइट में दिल्ली ले गया है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की। वहीं भाजपा ने इसे खारिज किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।