होम दिल्ली हिंसा पर होली बाद चर्चा चाहती है सरकार,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2020 08:37 PM

दिल्ली हिंसा पर होली बाद चर्चा चाहती है सरकार,

दिल्ली हिंसा पर होली बाद चर्चा चाहती है सरकार,

दिल्ली हिंसा पर होली बाद चर्चा चाहती है सरकार,

 केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि सरकार होली के बाद 11 मार्च को दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। इस तिथि को निर्धारित करने के पीछे तर्क देते हुए प्रसाद ने मीडिया से कहा कि दिल्ली में सौहाद्र्र, समझ और शांति सुनिश्चित करने के लिए हमारा साझा प्रयास होना चाहिए। दिल्ली में अब शांति लौट आई है।

सामान्य स्थिति भी बहाल हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करने की है कि होली को भाईचारे के माहौल में मनाया जा सके। भाजपा ने होली के त्योहार तक इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी बहस को टालना सही समझा है, जिसमें 46 लोगों की जान जा चुकी है। प्रसाद ने कहा कि इस प्रस्ताव को उनके अलावा संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, नरेंद्र तोमर और अर्जुनराम मेघवाल जैसे वरिष्ठ मंत्रियों ने विपक्ष को दिया है।

दिल्ली हिंसा पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर लोकसभा को सोमवार और मंगलवार को कई बार स्थगित करना पड़ा। दिल्ली में हिंसा 23 फरवरी से शुरू हुई थी और तीन दिनों तक चली थी। इससे पहले दिन में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन के सुचारु संचालन के लिए आम सहमति से बात बनवाने की भरपूर कोशिश की। सोमवार को निचले सदन में हंगामा शुरू हो गया, जब कांग्रेस और भाजपा दोनों आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पार्टी के नेताओं के बीच मामूली झड़प भी हुई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)