होम नोएडा में कोरोना वायरस के सारे सैंपल निगेटिव: डीएम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2020 11:27 AM

नोएडा में कोरोना वायरस के सारे सैंपल निगेटिव: डीएम

नोएडा में कोरोना वायरस के सारे सैंपल निगेटिव: डीएम

नोएडा में कोरोना वायरस के सारे सैंपल निगेटिव: डीएम

नोएडा के डीएम जीबी नागर ने कहा है कि कोरोना वायरस छह मामलों की जांच के सभी मामले निगेटिव आए हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि सभी छह लोगों को 14 दिनों की निगरानी में रखा गया है. जीबी नागर ने कहा कि सराकर और प्रशासन कोरोना वायरस को लेकर सतर्क है.

उन्होंने कहा, ''किसी को घबराने की ज़रूरत नहीं है. सरकार ने किसी भी स्कूल को बंद करने का आदेश नहीं दिया है.'' भारत में अब तक कोरोना के छह मामलों की पुष्टि हुई. दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस से 3000 मौत हो चुकी है. इनमें से सबसे ज़्यादा मौत चीन में हुई है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा था कि सरकार कोरोना वायरस को देखते हुए हर क़दम उठाने को तैयार है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा, ''25 अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड तैयार हैं. इनमें से 19 सरकारी अस्पताल हैं और छह प्राइवेट स्कूल है.''

दूसरी तरफ़ ये भी ख़बर है कि इटली के 21 पर्यटकों में से 15 को कोरोना वायरस के संदेह में दिल्ली में निगरानी में रखा गया है. ये सभी 23 पर्यटकों के एक समूह के हिस्सा थे. सभी राजस्थान पिछले महीने आए थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)