होम सीमा पार से साल 2019 में 138 बार हुई घुसपैठ की कोशिश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2020 08:29 PM

सीमा पार से साल 2019 में 138 बार हुई घुसपैठ की कोशिश

सीमा पार से साल 2019 में 138 बार हुई घुसपैठ की कोशिश

सीमा पार से साल 2019 में 138 बार हुई घुसपैठ की कोशिश

आतंकियों को शरण देने और अपनी नापाक मंसूबों पर मुंह की खाने के बाद भी पाक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा. साल 2019 में सीमा पार से आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के 138 मामले सामने आए हैं. लेकिन सुरक्षा में तैनात भारतीय जवानों की सतर्कता ने करीब 157 आतंकियो को मौत के घाट उतार दिया. रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद नाइक ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते तीन साल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 251 सशस्त्र बल कर्मी, 118 नागरिक घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि 2017 में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सशस्त्र बल के 80 कर्मी और 40 नागरिक हताहत हुए. उन्होंने बताया कि 2018 और 2019 में क्रमश: इनकी संख्या 91 और 39 तथा 80 और 39 थी. नाइक ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि 2019 में नियंत्रण रेखा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के 138 मामले सामने आये हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के संयुक्त और आपसी तालमेल आधारित प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में 157 आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)