होम सोनिया और राहुल को तय करना है, कौन संभालेगा पार्टी का शीर्ष पद
सोनिया और राहुल को तय करना है, कौन संभालेगा पार्टी का शीर्ष पद
पूर्णकालिक कांग्रेस प्रमुख के पद पर नियुक्ति की उठ रही मांग के बीच पार्टी के एक शीर्ष सूत्र ने सोमवार को कि कहा कि केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस कार्य समिति ही तय करेगी कि ये बदलाव कब लाया जाए। पार्टी के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि यह निर्णय केवल सोनिया और राहुल गांधी द्वारा लिया जाना है। कोई अन्य इस बारे में अनुमान भी नहीं लगा सकता।
सोमवार को जब संसद का सत्र शुरू हुआ तो राहुल संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के पास सांसदों के साथ दिल्ली में हुई हिंसा का विरोध कर रहे थे। सांसदों ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी की।
विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल और सोनिया गांधी एक ही गाड़ी में संसद से रवाना हो गए। रविवार को ही पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने सलाह दी थी कि राहुल गांधी को जल्द ही पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए। कई अन्य कांग्रेस नेता भी कहते रहे हैं कि पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए 6 महीने की सीमा पहले ही खत्म हो चुकी है। ऐसे में पार्टी संविधान के मुताबिक, कांग्रेस को जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।