होम अफवाह फैलाने वालों को होगी तीन साल की सजा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 2, 2020 08:17 PM

अफवाह फैलाने वालों को होगी तीन साल की सजा

अफवाह फैलाने वालों को होगी तीन साल की सजा

अफवाह फैलाने वालों को होगी तीन साल की सजा

दिल्ली में हुए दंगों के बाद इससे जुड़ी झूठी खबरें और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक नई कमेटी गठित की है. सरकार ने उस कमेटी का नाम कमेटी ऑफ पीस एंड हार्मनी रखा है. आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कमेटी गठित करने की जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी देश में हो रहे तमाम दंगों की वजह तलाशेगी. उन्होंन बताया कि कमेटी ने तय किया है कि वह पड़े पैमाने पर प्रचार करेगी कि कोई भी अगर सोशल मीडिया पर भड़काऊ या गलत जानकारी शेयर करता है तो उसे 3 साल तक की सजा होगी.

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कमेटी एक नंबर और एक ईमेल आईडी जारी करेगी, जिस पर कोई भी अफवाह या झूठी खबर की तस्वीर भेज सकता है जिसकी जांच कमेटी करेगी जांच करने के बाद कमेटी ये देखेगी की क्या उस मामले में कोई आपराधिक धारा लग रही है आपराधिक मामला है या नहीं ये जानने के लिए कमेटी लीगल एक्सपर्ट की टीम भी रखेगी दिल्ली सरकार के प्रवक्ता सौरभ ने बताया कि कमेटी फैक्ट चेक के लिए एजेंसी की भी मदद लेगी

अफवाह फैलाने वाले की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

कमेटी में रिटायर्ड पुलिस अफसरों को भी शामिल किया जाएगा अपनी पहली बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दोनों ही समुदायों के भीतर कई असमाजिक तत्व हैं, जो ग्रुप में ऐसे मैसेज भेजते हैं, जिससे समुदायों के बीच नफरत फैले जो लोग ऐसी जानकारी फैलाने वालों के बारे में समिति को बताएंगे उन्हें इनाम देकर प्रोत्साहित किया जाएगा सौरभ भारद्वाज के मुताबिक 10 हजार नकद इनाम देने के सुझाव सामने आए हैं.

इसी के साथ उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने मजहब की दीवार लांघकर एक दूसरे की मदद की है. उन्हें भी सम्मानित करने का सुझाव कमेटी ने दिया है. कमेटी ने बताय कि वह वॉट्सएप, ट्विटर और फेसबुक के अधिकारियों से भी मिलेंगे उनसे भी इसकी रोकथाम के उपाय पूछेंगे मंगलवार को भी कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सोमवार की बैठक में दिए गए सुझावों पर चर्चा होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)