होम दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 2, 2020 08:26 PM

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई

दिल्ली हिंसा में अब तक 47 लोगों की मौत हो गई है। नार्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा मामले में अब तक दिल्ली पुलिस ने 334 एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में 33 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 44 केस आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 47 हो गया है। 38 मौतें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हुई, 3 लोक नायक अस्पताल में, 1 जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में और 5 लोगों की मौत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई।

दिल्ली पुलिस ने आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर कल अफवाह फैलाने के आरोप हैं। दिल्ली पुलिस ने अमन विहार से विकास नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। विकास ने अमन विहार के ए ब्लॉक में फायरिंग होने की जानकारी दी थी और पीआरसी को फोन किया था, जो कि गलत जानकारी थी।

सोमवार सुबह गोकुलपुरी नाले से एक डेड बॉडी बरामद की गई है। इससे पहले रविवार को दो नालों से तीन लाशें मिली थी। हालांकि क्या ये लाशें दिल्ली हिंसा से जुड़ी हैं या नहीं इस बात की पुष्टि होनी अभी बाकी है। दिल्ली हिंसा में अबतक नालों से कई लाशें बरामद की जा चुकी हैं। इसमें से आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की बॉडी भी शामिल है।

दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। अस्पतालों के मुताबिक, दिल्ली हिंसा में अबतक 46 लोगों की मौत हो गई है। इनमें जीटीबी अस्पताल में 38, लोक नायक अस्पताल में 3, जेपी अस्पताल में 1, आरएमएल अस्पताल में 4 मौतें हुई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)