होम सीताराम येचुरी ने पुरस्कार राशि दिल्ली दंगा पीड़ितों को दान दी
सीताराम येचुरी ने पुरस्कार राशि दिल्ली दंगा पीड़ितों को दान दी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने के. माधवन पुरस्कार की 50 हज़ार रुपये की राशि दिल्ली हिंसा में पीड़ित लोगों की राहत के लिए दान में दे दी है।
येचुरी को यह पुरस्कार 28 जनवरी को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक समारोह में प्रदान किया था। उन्होंने यह राशि दिल्ली सॉलिडेरिटी एंड रिलीफ कमेटी को दे दी।
येचुरी ने इस हिंसा के खिलाफ लगातार ट्वीट कर भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कारवाई करने और राजधानी में शांति बहाल करने एवं पीड़ितों को राहत देने की सरकार से मांग की है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।