होम दिल्ली हिंसा: अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बावजूद इन इलाकों में हो रही पत्थरबाजी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2020 01:29 PM

दिल्ली हिंसा: अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बावजूद इन इलाकों में हो रही पत्थरबाजी

दिल्ली हिंसा: अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बावजूद इन इलाकों में हो रही पत्थरबाजी,

 दिल्ली हिंसा: अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बावजूद इन इलाकों में हो रही पत्थरबाजी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार सुबह भी हिंसा और पत्थरबाजी की कई छिटपुट वारदातें होती रही। मौजपुर, बाबरपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी, बृजपुरी समेत कई इलाकों में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनाती की गई है। हालांकि इन क्षेत्रों के कई अंदरूनी इलाकों में आपसी भिड़ंत और एक दूसरे पर पत्थरबाजी की वारदातें अभी भी हो रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उपद्रवी भीड़ ने यहां कई दुपहिया वाहनों को भी आग लगाने की कोशिश की है। मंगलवार सुबह मौजपुर के समीप ब्रह्मपुरी इलाके में उपद्रवी भीड़ ने एक बार फिर पथराव किया। छोटे-छोटे गुटों में बंटे उपद्रवियों के ये समूह पुलिस और कुछ अन्य लोगों पर पथराव करते दिखे। हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी और सतर्कता के चलते यह उपद्रवी हिंसा फैलाने में नाकाम रहे। हिंसा की छिटपुट घटनाएं जाफराबाद, मौजपुर और बाबरपुर के अंदरूनी हिस्सों में भी सामने आई हैं।

हिंसा की आशंका के चलते पुलिस ने यहां सभी गैरजरूरी आवाजाही रोक दी है। मुख्य सड़क मार्ग पर बैरिकेड लगाए गए हैं। सड़कों पर वाहनों के साथ साथ पैदल व्यक्तियों की आवाजाही भी नियंत्रित की गई है। साथ ही सड़क के दोनों ओर बड़ी तादात में दिल्ली पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स और अर्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने हिंसा ग्रस्त इलाकों के मेट्रो स्टेशन फिलहाल बंद करवा दिए हैं। जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन सभी इलाकों में सोमवार को जबरदस्त हिंसा और आगजनी हुई थी। अब बाहर से उपद्रवी तत्व यहां आकर एकत्र ना हों, इसके लिए इन मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है।

बाबरपुर में रहने वाले राजा ने आईएएनएस से कहा "सोमवार को हमारे मोहल्ले के बाहर तीन घंटे तक रुक-रुककर पथराव और हिंसक झड़पें होती रहीं। ज्यादातर उपद्रवी दूसरे मोहल्लों से आए थे। हिंसा कर रहे इन लोगों के हाथ में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड भी थीं।" राजा के मुताबिक उनकी गली के कई लोगों ने एकजुट होकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।

बाबरपुर में सोमवार के मुकाबले फिलहाल शांति है, हालांकि यहां रहने वाले स्थानीय लोग सुबह से ही अपनी गलियों, चौराहों पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। इन लोगों का कहना है कि वे मेन रोड पर नहीं जाएंगे लेकिन गलियों के अंदर पुलिस को सुरक्षा बनाए रखने में अपना सहयोग जरूर देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)