होम महाराष्ट्र: फर्जी निकला बीजेपी MP शिवाचार्य स्वामी का जाति प्रमाण पत्र, छिन सकती है सदस्यता

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 25, 2020 01:04 PM

महाराष्ट्र: फर्जी निकला बीजेपी MP शिवाचार्य स्वामी का जाति प्रमाण पत्र, छिन सकती है सदस्यता

महाराष्ट्र: फर्जी निकला बीजेपी MP शिवाचार्य स्वामी का जाति प्रमाण पत्र, छिन सकती है सदस्यता

महाराष्ट्र: फर्जी निकला बीजेपी MP शिवाचार्य स्वामी का जाति प्रमाण पत्र, छिन सकती है सदस्यता

बीजेपी सांसद जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य स्वामी को जिला जाति वैधता समिति से बड़ा झटका लगा है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले पर सुनवाई करते हुए समिति ने बीजेपी सांसद के जाति प्रमाण पत्र को अवैध ठहरा दिया है। सिमित के इस फैसले के बाद से सिद्धेश्वर शिवाचार्य की सीट भी खतरे में पड़ गई है। दरअसल, सिद्धेश्वर शिवाचार्य महाराष्ट्र के सोलापुर से सांसद हैं जो कि अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के सांसद जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य स्वामी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सोलापुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी जाति बेड जंगम (एससी) बताई थी जिसको लेकर उस दौरान काफी बवाल भी मचा था। इस सिलसिले में सिद्धेश्वर शिवाचार्य के खिलाफ जिला जाति वैधता समिति में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में समिति ने 31जनवरी और 1 फरवरी को सुनवाई की।

समिति बीजेपी सांसद के जाति प्रमाण पत्र से संतुष्ट नहीं थी इसलिए उन्हें जाति से संबंधित अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा गया। 15 फरवरी के हुई सुनवाई में कोई कागजात जमा न करा पाने के चलते समिति ने सोमवार को इस मामले में जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य स्वामी के जाति प्रमाण पत्र को अवैध ठहरा दिया। इस फैसले के बाद बीजेपी सांसद की लोकसभा सदस्यता भी खतरे में आ गई है हालांकि वह हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं। बता दें कि सिद्धेश्वर शिवाचार्य ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस ने सुशील कुमार शिंदे को 1,58,608 वोटों से मात देकर सोलापुर सीट से जीत दर्ज की थी। इस लोकसभा सीट पर पिछले वर्ष 18 अप्रैल, 2019 को वोटिंग हुई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)