होम हैदराबाद हाउस में मोदी-ट्रंप की बैठक जारी, मेलेनिया पहुंची सरकारी स्कूल
हैदराबाद हाउस में मोदी-ट्रंप की बैठक जारी, मेलेनिया पहुंची सरकारी स्कूल
मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज आखिरी दिन है. आज उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसी के तहत वो अभी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं जहां उनका पारंपरिक स्वागत किया गया. इसके बाद वो अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रंप के साथ राजघाट पहुंचे जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रृद्धांजलि अर्पित की. अब अमेरिकी राष्ट्रपति दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत कर रहे हैं. कई समझौते होने की उम्मीद है. पल-पल की अपडेट जानें...
- अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल में पहुंच चुकी हैं. यहां पर वो स्कूली बच्चों से मुलाकात करेंगी और हैप्पीनेस क्लास में का जायजा लेंगी. स्कूली बच्चों ने मेलानिया का टीका लगाकर स्वागत किया. बैंड पर प्रस्तुति भी दी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।