होम राज्यसभा चुनाव: 17 राज्यों की 55 सीटों पर 26 मार्च को होगा चुनाव

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 25, 2020 01:09 PM

राज्यसभा चुनाव: 17 राज्यों की 55 सीटों पर 26 मार्च को होगा चुनाव

राज्यसभा चुनाव: 17 राज्यों की 55 सीटों पर 26 मार्च को होगा चुनाव

राज्यसभा चुनाव: 17 राज्यों की 55 सीटों पर 26 मार्च को होगा चुनाव

17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 26 मार्च को होगा। चुनाव आयोग ने बताया है कि 17 राज्यों से चुने गए राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इनमें उपसभापति हरिवंश, मोतीलाल वोरा, रामदास आठवले, दिग्विजय सिंह, डॉ संजय सिंह, कुमारी शैलजा, विजय गोयल, प्रेमचंद गुप्ता, तिरुचि शिवा आदि प्रमुख हैं।

आयोग के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना छह मार्च को जारी होगी तथा 13 मार्च को नामांकन, 16 को नामंकन पत्रों की जांच और 18 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी।

महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से चुने गए सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगे जबकि आंध्रप्रदेश, तेलंगना, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्यप्रदेश और हिमाचल के संदस्यों का कार्यकाल नौ अप्रैल और मेघालय के सदस्यों का कार्यकाल 12 अप्रैल को समाप्त होगा।

महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल की पांच, आंध्र प्रदेश की चार, तेलंगाना की दो, असम की तीन, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की दो, गुजरात की चार, हरियाणा की दो, हिमाचल की एक, झारखंड की दो, मध्य प्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, राजस्थान की तीन और मेघायल की एक राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर होगा चुनाव
मध्यप्रदेश से तीन राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा हो रहा है। इस वजह से रिक्त होने वाली तीन सीटों के लिए निवार्चन कराया जा रहा है। दो सौ तीस सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में विधायकों की संख्या के आधार पर माना जा रहा है कि तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हो सकते हैं। राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा की ओर से राज्यसभा जाने के इच्छुक दावेदार सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की कुल 11 सीट हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)