होम सरकार के 100 दिन पूरा होने पर 7 मार्च को शिवसैनिकों संग अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 22, 2020 08:16 PM

सरकार के 100 दिन पूरा होने पर 7 मार्च को शिवसैनिकों संग अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

सरकार के 100 दिन पूरा होने पर 7 मार्च को शिवसैनिकों संग अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

सरकार के 100 दिन पूरा होने पर 7 मार्च को शिवसैनिकों संग अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 7 मार्च को ऑफिस संभालने के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में अयोध्या का दौरा करेंगे. पार्टी के एक नेता ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि पार्टी प्रमुख ठाकरे दोपहर में रामलला के दर्शन करेंगे और बाद में सरयू नदी के किनारे में होने वाली आरती में शामिल होंगे.

राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया, जिसमें कहा गया है, "आइए हम 7 मार्च को ऐतिहासिक बनाते हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ असंख्य शिवसैनिकों सहित अयोध्या चलते हैं. दोपहर में श्री राम दर्शन और शाम को सरयू आरती. (सभी) ऐतिहासिक समारोह में शामिल हों.

यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है, जब इससे एक दिन पहले ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी.

पिछले महीने ही महा विकास अघाड़ी में शिवसेना की सहयोगी पार्टियों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस के साथ पार्टी में असंतोष की खबरों के बीच शिवसेना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अयोध्या यात्रा के बाबत जानकारी साझा की थी. पिछले साल 2018 में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ राज्य और केंद्र में सरकार में पार्टी के रहते हुए अयोध्या की यात्रा की थी. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी स्वागत किया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)