होम प्रियंका ने ट्रम्प के स्वागत पर खर्च का मांगा हिसाब, पूछा- किस मंत्रालय से आया पैसा

Alert Star Digital Team Feb 22, 2020 07:59 PM

प्रियंका ने ट्रम्प के स्वागत पर खर्च का मांगा हिसाब, पूछा- किस मंत्रालय से आया पैसा

प्रियंका ने ट्रम्प के स्वागत पर खर्च का मांगा हिसाब, पूछा- किस मंत्रालय से आया पैसा

प्रियंका ने ट्रम्प के स्वागत पर खर्च का मांगा हिसाब, पूछा- किस मंत्रालय से आया पैसा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा को लेकर विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्रम्प के स्वागत पर खर्च होने वाले सौ करोड़ रुपये को लेकर हिसाब मांगा है। उनका कहना है कि सराकर स्पष्ट करे कि किस मंत्रालय ने समिति को कितने पैसे दिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत कार्यक्रम के लिए समिति के गठन, उसके सदस्यों तथा खर्च के हिसाब को लेकर प्रियंका गांधी ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, वो भी उस समिति के जरिए जिसके सदस्यों को ही पता नहीं कि वे समिति से जुड़े हैं।'

उन्होंने कहा कि यह सारा पैसा एक समित के जरिए खर्च किया जा रहा है। ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि पैसा आ कहा से रहा है।

ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी ने पूछा कि 'क्या देश को यह जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)