होम अपने विवादित बयान पर वारिस पठान ने मांगी माफी, कहा- मैं अपने शब्द वापस लेता हूं

Alert Star Digital Team Feb 22, 2020 08:01 PM

अपने विवादित बयान पर वारिस पठान ने मांगी माफी, कहा- मैं अपने शब्द वापस लेता हूं

अपने विवादित बयान पर वारिस पठान ने मांगी माफी, कहा- मैं अपने शब्द वापस लेता हूं

अपने विवादित बयान पर वारिस पठान ने मांगी माफी, कहा- मैं अपने शब्द वापस लेता हूं

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने अपने बयान पर सफाई दी है। पठान ने कहा कि मेरे बयान को एक राजनीतिक साजिश के कारण मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने के लिए निशाना बनाया गया है। मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी को मेरे बयान से चोट पहुंची हैं तो मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं और उसके लिए माफी मांगता हूं।

बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने पिछले दिनों सीएए के विरोध में बेंगलुरु में आयोजित एक रैली में कहा था कि 15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे।

वारिस पठान का ये वीडियो इंटरनेट में काफी तेजी से वायरल हुआ था। वायरल हुए वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, 'हमें साथ चलना होगा। हमें आजादी लेनी होगी, जो चीजें मांगने से नहीं मिलतीं, वह छीनकर लेनी होती हैं, याद रखिए...(हम) 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।'

वहीं, कर्नाटक के कलबुर्गी पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के लिए एआइएमआइएम के नेता वारिस पठान के खिलाफ अलग-अलग घाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की है। पुलिस ने पठान के खिलाफ दंगा भड़काने के इरादे से लोगों को उसाने के मामले में आपीसीसी की धारा 117, 153 और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना के लिए धारा 153A के तहत केस दर्ज किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)