होम NPR पर शिवसेना और NCP-कांग्रेस में मतभेद, क्या गिर जाएगी सरकार?
NPR पर शिवसेना और NCP-कांग्रेस में मतभेद, क्या गिर जाएगी सरकार?
महाराष्ट्र में NPR को लेकर शिवसेना और NCP-कांग्रेस के बीच मतभेद चल रहा है. इसी क्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सीएम उद्धव ठाकरे से उनके घर पर मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि इस दौरान शरद पवार ने NPR को लेकर उद्धव ठाकरे के सामने नाराजगी जताई है.
न्यूज़ स्टेट की रिपोर्ट के अनुसार, शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके घर पर जाकर मुलाकात की. इस बैठक में शरद पवार के साथ उपमुख्यमंत्री अजित पवार, NCP नेता और कैबिनेट मंत्री जयंत पाटील और संजय राउत भी मौजूद थे.
यह बैठक करीब एक घंटे तक चली. बताया जा रहा है कि इन दिनों महाविकास आघाड़ी में एनपीआर को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से लिए फैसले से नाराजगी चल रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।