होम भैय्या जी जोशी ने कहा, फडणवीस एक बार फिर बन सकते हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 22, 2020 07:48 PM

भैय्या जी जोशी ने कहा, फडणवीस एक बार फिर बन सकते हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

भैय्या जी जोशी ने कहा, फडणवीस एक बार फिर बन सकते हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

 भैय्या जी जोशी ने कहा, फडणवीस एक बार फिर बन सकते हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरसंघचालक भैय्या जी जोशी ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन सकते है. उन्होंने दावाकर कहा फडणवीस के नाम के आगे नेता विपक्ष का तमगा बहुत दिन तक नहीं लगा रहेगा. बता दें भैय्या जी जोशी का यह बयान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार की देर शाम हुई मुलाकात के बाद यह बयान आया है. भैय्या जी जोशी ने कहा कि फडणवीस के भाग्य में विपक्ष का नेता यह बहुत दिन का विषय नहीं है. आरएसएस में नंबर दो माने जाने वाले भैय्या जी का बयान इन दिनों महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के बीच चल रहे मतभेद के चलते महत्वपूर्ण माना जा रहा है.भैय्या जी जोशी के बयान पर नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने टिप्पणी कर कहा,जनता जब चुनाव करती है,तब सत्ता परिवर्तन होता है. महाराष्ट्र में एक बार जब कोई सरकार चुनी जाती है,तब वह 15 साल तक चलती है. वहां अब 15 साल बाद की बात कर रहे हैं. बीजेपी सपना देख रही थी और आरएसएस भी सपना देख सकती है. बीते साल हुए महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था, हालांकि आपसी खींचतान के चलते दोनों के बीच गठबंधन बचा नहीं और शिवेसना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली. इसके बाद उद्धव ठाकरे जहां सीएम हैं, वहीं शरद पवार के भतीज अजित पवार डिप्टी सीम का पद संभाल रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)