होम राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी: नृत्यगोपाल दास

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 22, 2020 04:21 PM

राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी: नृत्यगोपाल दास

राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी: नृत्यगोपाल दास

राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी: नृत्यगोपाल दास

केंद्र सरकार की ओर से गठित 'राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' की पहली बैठक में महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्‍ट का अध्यक्ष चुना गया था। विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय को ट्रस्‍ट का महासचिव चुना गया था। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर 'राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि 6 महीने में मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए कोई सरकारी दान या चंदा नहीं लिया जाएगा।

नृत्यगोपाल दास
सरकार से कोई मदद नहीं ली जाएगी: नृत्यगोपाल दास

ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि मंदिर का निर्माण पहले प्रदर्शित मॉडल की तर्ज पर ही होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसमें मामूली बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पहले से ही कई समस्याएं हैं, हम उनपर अधिक बोझ नहीं डाल सकते हैं। महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि मंदिर निर्माण में शामिल होने के लिए सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को अयोध्या आमंत्रित किया जाएगा।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
'राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के अध्यक्ष हैं महंत नृत्यगोपाल दास

इस ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि को बनाया गया है। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्रा होंगे। ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत धीरेंद्र दास, स्वामी परमानंद जी महाराज, वासुदेवानंद जी महाराज, चंपत राय, महंत नृत्य गोपाल दास, कामेश्वर चौपाल, अवनीश अवस्थी, महंत गोविंद गोविंद देव जी महाराज प्रसन्ना तीर्थ शामिल हुए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)