होम CAA-NPR पर उद्धव बयान के सियासी संकेत को समझिए
CAA-NPR पर उद्धव बयान के सियासी संकेत को समझिए
गद्दी संभालने के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे औपचारिक तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वैसे तो यह औपचारिक मुलाकात है। लेकिन महाविकास अघाड़ी सरकार में खींचतान के बीच यह मुलाकात अहम है। पीएम से मिलने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के मुद्दों के साथ साथ सीएए, एनपीआर और शाहीन जैसे विषय भी चर्चा में शामिल रहे।
पीएम से मिलने के बाद उन्होंने जो बयान दिया वो गौर करने लायक है मसलन सीएए, से देश के किसी भी नागरिक को खतरा नहीं है, एनपीआर, जनगणना से जुड़ा है लिहाजा इससे भी दिक्कत नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि इन्ही विषयों पर कांग्रेस और एनसीपी को परेशानी है, इन दलों के नेताओं का कहना है कि यह महाविकास अघाड़ी का स्टैंड नहीं है।उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के शाहीनबाग का भी जिक्र किया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि जो लोग धरने पर बैठे हुए हैं उन्हें भड़काया जा रहा है। इसके साथ ही कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं उनसे मिलने की जरूरत है कि आखिर विरोध की वजह क्या है, पहले यह तो स्पष्ट होना चाहिए। इस विषय पर नेताओं को भी समझने की आवश्यकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।