होम यूपी विधान परिषद चुनाव, कांग्रेस ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, महाराष्ट्र में 22 सीट पर जल्द मतदान

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2020 07:47 PM

यूपी विधान परिषद चुनाव, कांग्रेस ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, महाराष्ट्र में 22 सीट पर जल्द मतदान

यूपी विधान परिषद चुनाव, कांग्रेस ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, महाराष्ट्र में 22 सीट पर जल्द मतदान

यूपी विधान परिषद चुनाव, कांग्रेस ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, महाराष्ट्र में 22 सीट पर जल्द मतदान

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए शुक्रवार को छह उम्मीदवार घोषित किए।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार आगरा स्नातक के लिए राजेश द्विवेदी, मेरठ स्नातक के लिए जितेंद कुमार गौड़, इलाहाबाद स्नातक के लिए अजय कुमार सिंह और लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बृजेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र के लिए नागेंद्र दत्त त्रिपाठी और बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र के लिए मेंहदी हसन को टिकट दिए गए हैं।

इस साल अप्रैल-जुलाई के बीच खाली होने वाली महाराष्ट्र विधान परिषद की 22 सीटों का चुनाव राज्य में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बदलते राजनीतिक समीकरणों की पृष्ठभूमि में रोचक तस्वीर पेश करने वाला होगा। 78 सदस्यीय उच्च सदन में इस समय भाजपा का बहुमत है।

पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़कर वैचारिक विरोधी राकांपा तथा कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य सरकार बनाई। शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधान परिषद की सदस्यता के लिए प्रयास कर सकते हैं जो फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार सत्तारूढ़ दल विधायक कोटा की आठ विधान परिषद सीटें पाने की कोशिश करेंगे जिसके लिए वे छोटे दलों और निर्दलियों का समर्थन पाने का प्रयास करेंगे। मौजूदा विधान परिषद में भाजपा के 22 सदस्य हैं जिसके बाद राकांपा के 15, कांग्रेस के 13 और शिवसेना के 13 सदस्य हैं। लोक भारती, पीडब्ल्यूपी और आरएसपी के पास एक एक सीट और छह निर्दलीय सदस्य हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)