होम उत्तर प्रदेश की जीडीपी में बढ़ोतरी, विपक्ष ने बताया- आंकड़ों की बाजीगरी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 21, 2020 08:08 PM

उत्तर प्रदेश की जीडीपी में बढ़ोतरी, विपक्ष ने बताया- आंकड़ों की बाजीगरी

उत्तर प्रदेश की जीडीपी में बढ़ोतरी, विपक्ष ने बताया- आंकड़ों की बाजीगरी

उत्तर प्रदेश की जीडीपी में बढ़ोतरी, विपक्ष ने बताया- आंकड़ों की बाजीगरी

योगी सरकार उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। हाल ही में सरकार के नियोजन विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, वह सरकार के लिए अच्छे संकेत लेकर आए हैं। नियोजन विभाग के अर्थ एवं संख्या विभाग के वित्तीय वर्ष 2019- 20 के आकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में 5.9 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं सकल घरेलू उत्पाद में भी इजाफा हुआ है। इसे लेकर जहां बीजेपी उत्साहित नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेस इन आंकड़ों को झूठे और फरेबी बता रही है।

 

दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार यूपी को एक इन्वेस्टमेंट हब के तौर पर डेवलप करना चाहती है। सरकार की कोशिश यह है कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में निवेशकों की पहली पसंद बने और इसीलिए सरकार ने पहले इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया फिर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी कराई और हाल ही में डिफेंस एक्सपो का भी आयोजन कराया गया। इनके जरिए जहां लाखों करोड़ के एमओयू साइन हुए। वहीं इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद पर भी पड़ा है।

 

हाल ही में प्रदेश के नियोजन विभाग की तरफ से वित्तीय वर्ष 2019- 20 के आंकड़े जारी किए गए हैं। उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 5.9 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सकल घरेलू उत्पाद में भी 4.4 फ़ीसदी की वृद्धि अनुमानित है। इतना ही नहीं कृषि पशुधन ,वन में भी 2.2 फ़ीसदी और बिजली, गैस, जलापूर्ति और निर्माण कार्य में भी 1.1 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है साथ ही उत्तर प्रदेश में सेवा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा 7.5 फ़ीसदी की वृद्धि अनुमानित है। इतना ही नही सकल घरेलू उत्पाद भी 11 लाख 87 हज़ार 277 करोड़ अनुमानित है। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद बीजेपी खासी उत्साहित है। बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि सरकार ने पिछले 3 वर्षों में यूपी के विकास के लिए जो प्रयास किए हैं, यह उसी का नतीजा है और अब उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकोनॉमी की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार लगातार इसके प्रयास कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)