होम फिरोजाबाद में सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस के दो हिस्सों में बटने से यात्रियों ने काटा हंगामा
फिरोजाबाद में सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस के दो हिस्सों में बटने से यात्रियों ने काटा हंगामा
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से भागलपुर बिहार जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कपलिंग टूटकर दो हिस्सों में बट जाने से हड़कंप मच गया।
रेलवे सूत्रों ने शुक्रवार यहां बताया कि उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से भागलपुर बिहार के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों के अनुसार ट्रेन जब गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। इस दौरान इस ट्रेन की पेंट्रीकार के पास से कपलिंग खुल गई। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बट गई। मौके पर पहुंची टीम ने लगभग एक घंटे बाद ट्रेन को जोड़कर रवाना कर दिया। ट्रेन जब हाथरस रेलवे स्टेशन के पास सुबह 11 बजे पहुंची तभी दौरान दोबारा पैंट्रीकार के पास से उसकी कपलिंग खुल गई। यहां से भी उसे जोड़कर रवाना कर दिया गया। जब यह ट्रेन दोपहर 12.15 बजे करीब टूंडला स्टेशन पहुंची तो ट्रेन को रोककर चेंक किया गया। नाराज हुए यात्रियों ने टूण्डला स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीटीएम समर्थ गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों की मदद से ट्रेन के पैंट्रीकार कोच को अलग करने के बाद सबसे पीछे लगाकर लगभग ढाई घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों का आरोप था कि अधिकारियों ने पहले भी ट्रेन के दोनों हिस्सों को अस्थाई तौर पर ठीक किया था। जिससे यह घटना तीसरी बार हुई। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को अबकी बार पूरी तरह से कपलिंग के ठीक होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद यात्री शांत हुये।
इस मामले में टूण्डला आरपीएफ प्रभारी अमित यादव ने बताया कि सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस की डी-कपलिंग होने के कारण ट्रेन को टूण्डला स्टेशन पर रोककर उसे सही कराकर आगे गंतव्य को रवाना किया गया है। इस दौरान करीब सवा दो घंण्टे ट्रेन खड़ी रही। यात्रियों ने कपलिंग होने की आशंका को लेकर हंगामा किया था। स्टेशन मास्टर के आश्वासन के बाद वे शांत हो गये।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।