होम झारखंड सरकार कोई काम नहीं कर रही, केवल बहाने बना रही : मरांडी
झारखंड सरकार कोई काम नहीं कर रही, केवल बहाने बना रही : मरांडी
भाजपा में अपनी पार्टी झाविमो (प्र) का विलय करने वाले बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार कोई काम नहीं कर रही है और केवल बहाने बना रही है। सोमवार को भाजपा में अपनी पार्टी के विलय के बाद पहली बार यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यह आरोप लगाये।मरांडी ने कहा, ‘‘यह सरकार केवल बहाने बना रही है,कोई काम नही कर रही। जबकि उसे चुनावों में जनता से किये अपने वायदों पर अमल करना चाहिये।’’ मरांडी ने पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं की जांच कराने से संबंधित हेमंत सरकार की घोषणा पर कहा कि जांच कराने से सरकार को किसने रोका है, सरकार जिस स्तर पर चाहे उसे जांच कराना चाहिये। भाजपा के एक नेता ने बताया कि मरांडी दिन में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।