होम DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 19, 2020 12:15 PM

DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक

DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक

DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक

 दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा की. स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है. इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी. नवीन जयहिंद अन्ना आंदोलन के वक्त से ही केजरीवाल के साथ जुड़े हैं और बाद में आम आदमी पार्टी में नेता बने. नवीन फिलहाल हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हैं.

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, 'सबसे दुख का समय तब होता है जब फेयरीटेल खत्म होती है. मेरी कहानी भी खत्म हुई. मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है.कभी-कभी शानदार लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं. मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी और उनके साथ को भी मिस करूंगी. हर रोज़ मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हम जैसे लोगों के इस तरह के दर्द सहने की शक्ति दे'.

बता दें, महिलाओं के अधिकारों को लेकर स्वाति मालीवाल काफी सक्रिय रहती हैं. हाल ही में वे बलात्कारियों को छह महीने में फांसी की मांग के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं थीं. इस दौरान उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई थीं. इस पर नवीन जयहिंद ने ट्वीट कर समर्थन किया था साथ ही उन्हें शेरनी करार दरार दिया था.

आम आदमी पार्टी की जब दिल्ली में 2015 में सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी. स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग का चेयरमैन बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र में काफी काम किया. स्वाति मालीवाल लगातार स्पा सेंटर में छापे मारती हुई नज़र आईं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)