होम योगी सरकार के बजट को अखिलेश यादव ने बताया जनता के साथ धोखा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2020 11:40 AM

योगी सरकार के बजट को अखिलेश यादव ने बताया जनता के साथ धोखा

योगी सरकार के बजट को अखिलेश यादव ने बताया जनता के साथ धोखा

योगी सरकार के बजट को अखिलेश यादव ने बताया जनता के साथ धोखा

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने चौथे बजट में भी जनता को धोखा ही दिया। रोजगार देने के लिए सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। अकेले शिक्षा विभाग में दो लाख से ज्यादा पद खाली हैं लेकिन उन्हें भरा नहीं जा सका।

विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार का चौथा बजट है, यह एक तरह से आखिरी बजट होता है क्योंकि पांचवां बजट चुनावी मान लिया जाता है।

सपा के शासनकाल में एक्सप्रेस-वे निर्माण, तेज विकास, मेट्रो और लैपटॉप से यूपी के बारे में अच्छी धारणा बनी थी, आज गोली व बोली यूपी की पहचान बनने लगी है। किसी भी सरकार में प्राथमिकता के काम पहले होते हैं। इस कारण ने गंगा सफाई को अपनी प्राथमिकता बताई थी।

चौथा बजट पेश करते हुए भी सरकार यह नहीं बता पा रही है कि गंगा कितनी साफ हुई? नाले आज भी गंगा में गिर रहे हैं। ऐसे में गंगा कैसे साफ हो सकती है? उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, हकीकत यह है कि किसान की आय एक प्रतिशत भी नहीं बढ़ी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 22 करोड़ पौधे लगवाए थे। आज वह बता नहीं पा रही है कि ये पेड़ कहां फल दे रहे हैं? स्मार्ट सिटी बनाने का दावा लगातार किया जा रहा है लेकिन यह नहीं बता रहे हैं कि किसको स्मार्ट सिटी बना दिया? पुलिस में सुधार के लिए भी बड़े दावे किए गए लेकिन यह नहीं बता रहे हैं कि कितने नए पुलिस थाने, कितनी पुलिस लाइंस बनाई और पुलिस के लिए कितनी नई गाड़ियां खरींदीं? उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, मेट्रो व निवेश के लिए एमओयू के बारे में सरकार के दावों को भी खारिज किया। एक सवाल पर उन्होंने घोषणा की कि सपा की सरकार बनी तो मेट्रो का पॉलीटेक्निक चौराहे से बाराबंकी तक विस्तार किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)