होम यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं को हर पन्ने पर लिखना होगा रोल नंबर
यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं को हर पन्ने पर लिखना होगा रोल नंबर
खनऊ. यूपी बोर्ड की मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षा में छात्र-छात्राओं को हर पन्ने पर उत्तर पुस्तिका का क्रमांक और अपना रोल नंबर लिखना होगा. बोर्ड ने 2019 की परीक्षा से यह व्यवस्था लागू की थी.
हाईस्कूल और इंटर दोनों परीक्षाओं की ए और बी प्रकार की चारों कॉपियों में अलग-अलग रंग की लाइन छपवाई गई है ताकि हेरफेर न हो सके. सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ जिलों में सिलाई की गई कॉपियां भेजी गई हैं. उधर, प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने भी परीक्षार्थियों के लिए सुझाव और निर्देश जारी किए हैं.
बोर्ड परीक्षा की कॉपी पर मत लिखना ओम या 786 : बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए चेतावनी है. यदि उन्हें नई कॉपी पर लिखावट शुरू करने से पहले ओम, 786 या कोई अन्य धार्मिक चिह्न अंकित करने की आदत है तो वे इस आदत को फिलहाल बदल लें.
परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं में कभी भी अपना नाम न लिखें और न ही कॉपी के ऊपर या भीतर ओम, 786, अन्य चिह्न या कोई ऐसी बात लिखें जिससे उनका नाम अथवा धर्म प्रकट हो सके. यदि किसी परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका में इस प्रकार के कोई चिह्न पाए गए तो उन्हें बाहर किया जा सकता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।