होम 1 अप्रैल से NPR पर शुरू होगा काम, सबसे पहले राष्ट्रपति का लिखेंगे नाम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2020 08:03 PM

1 अप्रैल से NPR पर शुरू होगा काम, सबसे पहले राष्ट्रपति का लिखेंगे नाम

1 अप्रैल से NPR पर शुरू होगा काम, सबसे पहले राष्ट्रपति का लिखेंगे नाम

1 अप्रैल से NPR पर शुरू होगा काम, सबसे पहले राष्ट्रपति का लिखेंगे नाम

देशभर में एनपीआर को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध के बीच 1 अप्रैल से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर काम शुरू हो जाएगा। नई दिल्ली नगर निगम सबसे पहले देश के प्रथम नागरिक मतलब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नामांकन भरेगी। इसके बाद उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामांकन करेगी। जानकारी अनुसार राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास नगर निगम क्षेत्र में ही आते हैं।

इस कारण भारत के रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय ने उनसे सुविधाजनक समय की मांग करने वाले पत्र भेजे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय को उम्मीद है कि उपलब्धता के अनुसार वह एनपीआर नामांकन के पहले दिन देश के तीन शीर्ष प्राधिकारियों को कवर कर लेगा। दिल्ली में राष्ट्रपति का नामांकन गृह मंत्री, रजिस्ट्रार जनरल, जनगणना आयुक्त और जनगणना कार्यों के निदेशक की मौजूदगी में होगा।

यही टीम उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का भी नामांकन करेगी। वहीं कैबिनेट मंत्रियों के एनपीआर नामांकन को उचित प्रचार के साथ किया जाएगा, ताकि लोगों सकारात्मक संदेश दिया जा सके। इस दौरान लोगों को संदेश देने के लिए जनगणना और एनपीआर के महत्व को भी रेखांकित किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से विपक्ष शासित राज्यों ने एनपीआर को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है, जिसमें दर्ज निवासियों की सूची से यह पता चलता है कि यह आदमी एक खास क्षेत्र में कम से कम पिछले छह महीने से रह रहा है या कम से कम अगले छह महीने और रहने की इच्छा रखता है। इसमें देश के नागरिकों के गांव, तहसील, जिला, देश स्तर तक की सूची होती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)