होम खुली नीतीश सरकार की शराब बंदी की पोल, 752 कार्टन विदेशी शराब बरामद
खुली नीतीश सरकार की शराब बंदी की पोल, 752 कार्टन विदेशी शराब बरामद
बिहार में वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर खड़े ट्रक से 752 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 36 के पास एक खड़े ट्रक की कल देर रात तलाशी ली गई।
इस क्रम में ट्रक से 252 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस को देखते ही चालक और सह चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के रमदौली गांव में गश्ती के दौरान कल देर रात आशंका के आधार पर एक खड़े ट्रक की तलाशी ली गई।
तलाशी के क्रम में ट्रक से 500 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब हरियाणा निर्मित है। पुलिस की कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। निबंधन संख्या के आधार पर पुलिस वाहन मालिक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।