होम केंद्रीय गृह मंत्री शाह 28 फरवरी से ओडिशा का करेंगे दो दिवसीय दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री शाह 28 फरवरी से ओडिशा का करेंगे दो दिवसीय दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 फरवरी से ओडिशा का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओडिशा इकाई के प्रमुख समीर मोहंती ने बताया कि शाह अपने दौरे के पहले दिन भुवनेश्वर में सीएए के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगेउन्होंने बताया कि पार्टी रैली के लिए बड़ी सभा करने की तैयारी कर रही है। गृह मंत्री 29 फरवरी को पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।