होम जनता चाहती है राष्ट्रव्यापी हो आप, नहीं करेंगे निराश : सोमनाथ भारती

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 17, 2020 11:46 AM

जनता चाहती है राष्ट्रव्यापी हो आप, नहीं करेंगे निराश : सोमनाथ भारती

जनता चाहती है राष्ट्रव्यापी हो आप, नहीं करेंगे निराश : सोमनाथ भारती

जनता चाहती है राष्ट्रव्यापी हो आप, नहीं करेंगे निराश : सोमनाथ भारती

आम आदमी पार्टी(आप) की अखिल भारतीय राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की ओर इशारा करते हुए मालवीय नगर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया कि जनता आप को राष्ट्रव्यापी पार्टी के रूप में देखना चाहती है और उन्हें निराश नहीं किया जाएगा। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आईएएनएस से सोमनाथ भारती ने कहा, 'जनता आप को राष्ट्रव्यापी पार्टी के रूप में देखना चाहती है और हम उन्हें निराश नहीं करेंगे।'

केजरीवाल की पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ आप शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं। भारती ने दिल्ली चुनाव की शानदार जीत का श्रेय शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी मुद्दों जैसे क्षेत्रों में पहल को दिया।

भारती ने कहा, 'हमने साधारण सुविधाओं पर काम किया। यह सुनिश्चित करने के लिए कि मेरी घोषणाएं जमीनी कार्य के साथ पूरी की गईं हैं। इसके लिए मैंने खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र में गारंटी कार्ड जारी किए।'

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहां रविवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)