होम यूरोपीय यूनियन ने माना साकारात्मक पहल, कहा-धीरे से हटाएं कश्मीर से बाकी प्रतिबंध

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 14, 2020 08:03 PM

यूरोपीय यूनियन ने माना साकारात्मक पहल, कहा-धीरे से हटाएं कश्मीर से बाकी प्रतिबंध

यूरोपीय यूनियन ने माना साकारात्मक पहल, कहा-धीरे से हटाएं कश्मीर से बाकी प्रतिबंध

यूरोपीय यूनियन ने माना साकारात्मक पहल, कहा-धीरे से हटाएं कश्मीर से बाकी प्रतिबंध

यूरोपीय यूनियन के ग्यारह प्रतिनिधियों की तरफ से कश्मीर दौरे के एक दिन बाद उनकी तरफ से शुक्रवार को कहा गया कि इंटनेट और राजनेताओं नेताओं की हिरासत समेत बाकी प्रतिबंधों को भी धीरे से हटा लिया जाए।

12-13 फरवरी को जम्मू कश्मीर की यात्रा करने वालों में भारत में नियुक्त यूरोपीय यूनियन के राजदूत उगो अस्तुतो समेत 25 राजदूत और डिप्टी चीफ में शामिल थे। सरकार और सुरक्षा अधिकारियों के साथ ही राजनयिकों ने सरकार की तरफ से मंजूर किए गए जमीनी स्तर के राजनेताओं, यूथ, पत्रकारों और व्यापारियों के साथ बातचीत की।

ईयू के विदेश और सुरक्षा नीति मामलों की प्रवक्ता वीर्जिनेई बट्टु-हेनरिक्शन ने एक बयान में भारत सरकार की तरफ से कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाली के लिए उठाए गए ‘साकारात्मक कदम’ और क्षेत्र की ‘सुरक्षा चिंता’ को लेकर नई दिल्ली की गंभीरता को माना।

लेकिन, उन्होंने आगे कहा कि यूरोपीय यूनियन ऐसा मानता है कि और अधिक करने की आवश्यकता है ताकि प्रतिबंधों को खत्म किया जा सके।

बट्टु-हेनरिक्शन ने कहा- “भारत सरकार की ओर से सामान्य स्थिति बहाली की दिशा में यह यात्रा उसे पुष्टि करती है। इंटरनेट एक्सेस, और मोबाइल सर्विस के साथ राजनेताओं के हिरासत समेत कुछ प्रतिबंध अभी भी लगा हुआ है।” उन्होंने आगे कहा- “एक तरफ जहां हमने गंभीर सुरक्षा चिंता को माना है तो यहीं ये भी जरुरी है कि बाकी प्रतिबंधों को धीरे से हटाया जाए।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)