होम भारत दौरे पर पत्नी मेलानिया के साथ आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 11, 2020 01:50 PM

भारत दौरे पर पत्नी मेलानिया के साथ आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत दौरे पर पत्नी मेलानिया के साथ आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत दौरे पर पत्नी मेलानिया के साथ आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस महीने के अंत में दो दिवसीय यात्रा पर भारत जाएंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्‍टेफनी ग्रिशम ने बताया कि ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ भारत जाएंगी। वे 24 और 25 फरवरी की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान नयी दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे।ग्रिशम ने बताया कि सप्ताहांत में फोन पर हुई बातचीत में ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहमति जताई कि यह यात्रा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी तथा अमेरिकी-भारतीय लोगों के बीच मजबूत एवं स्थायी संबंधों को रेखांकित करेगी।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी 2010 और 2015 में भारत यात्रा पर आ चुके हैं। ‘इंडियास्पोरा’ के प्रमुख एम. आर. रंगास्वामी ने  कहा कि  द्विपक्षीय व्यापार के मुद्दों को हल करने और अमेरिका-भारत के बीच सहयोग को रेखांकित करने के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प सही समय पर भारत जा रहे हैं।’’अमेरिकी-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच के प्रमुख मुकेश अघी ने कहा कि क्षेत्र को यह संदेश देना जरूरी है कि भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है और राष्ट्रपति इसकी कद्र करते हैं।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)