होम जम्मू-कश्मीर: LoC के कई सेक्टरों में हालात बिगड़े, सेना ने लोगों से की घरों से बाहर न निकलने की अपील

Alert Star Digital Team Feb 10, 2020 08:17 PM

जम्मू-कश्मीर: LoC के कई सेक्टरों में हालात बिगड़े, सेना ने लोगों से की घरों से बाहर न निकलने की अपील

जम्मू-कश्मीर: LoC के कई सेक्टरों में हालात बिगड़े, सेना ने लोगों से की घरों से बाहर न निकलने की अपील

जम्मू-कश्मीर: LoC के कई सेक्टरों में हालात बिगड़े, सेना ने लोगों से की घरों से बाहर न निकलने की अपील

पाकिस्तान से सटी 814 किमी लंबी एलओसी पर कई सेक्टरों में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सेना और प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की सलाह इसलिए दी है क्योंकि पाक सेना ने अपनी गोलाबारी की रेंज को बढ़ाते हुए कई ऐसे गांवों पर भी गोले दागे हैं जो अभी तक अछूते थे।

सेनाधिकारी इसकी पुष्टि करते हैं कि पिछले एक सप्ताह के भीतर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को हुए जबरदस्त नुक्सान के कारण पाक सेना बिफरी हुई है और वह अब नए नए उप-सेक्टरों में भारतीय गांवों को निशाना बना रही है।

मिलने वाले समाचारों के अनुसार, पिछले चार दिनोें से एलओसी से सटे दर्जनों गांवों के लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं। दरअसल पाक सेना संघर्ष विराम के बावजूद तोपखानों का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि जवाबी कार्रवाई में भी भारतीय सेना बोफोर्स का इस्तेमाल कर रही थी जिस कारण ही वह एलओसी के पार पाक सेना की कई चौकिओं, बंकरों तथा आतंकियों को धकेलने के लिए तैयार किए गए लांचिंग पैडों को ध्वस्त करने में कामयाब हुई थी।

एलओसी पर जारी गोलाबारी को देखते हुए मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट, बरूती, बसूनी, धराटी, मनकोट, साबरागली, बलनोई, दबराज, घानी आदि क्षेत्रों में भी स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्र के लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश जारी करते हुए आवश्यकता पड़ने पर ही आवाजाही करने का आग्रह किया गया है।

एलओसी के कई इलाकों में लोगों से जब बात की गई तो उनका कहना था कि उनके लिए यह किसी युद्ध से कम इसलिए नहीं है क्योंकि पाक सेना तोपखानों का इस्तेमा करते हुए उनका जीना मुहाल किए हुए थी। फिलहाल इन गांववासियों के लिए परेशानी यह थी कि कई दिनों से घरों से बाहर न निकल पाने के कारण अब उन्हें खाने पीने की समस्या से दो चार होना पड़ रहा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)