होम ममता सरकार के बजट में वादों की भरमार,मुफ्त बिजली देने की घोषणा, कई नई परियोजनाएं भी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2020 07:55 PM

ममता सरकार के बजट में वादों की भरमार,मुफ्त बिजली देने की घोषणा, कई नई परियोजनाएं भी

ममता सरकार के बजट में वादों की भरमार,मुफ्त बिजली देने की घोषणा, कई नई परियोजनाएं भी

ममता सरकार के बजट में वादों की भरमार,मुफ्त बिजली देने की घोषणा, कई नई परियोजनाएं भी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में वित्त व उद्योग मंत्री अमित मित्रा ने सोमवार को बजट पेश किया है। इसमें उन्होंने कई नई परियोजनाओं की घोषणा की है और पहले से चल रही परियोजनाओं के लिए भी वित्तीय आवंटन की घोषणा की है। इस बजट में खास बात है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने तिमाही आधार पर 75 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है

अमित मित्रा ने बजट पेश करने के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अर्थव्यवस्था धीमी चल रही है। इससे आम लोग पीड़ित हुए हैं। उन्होंने दलित और महादलित जातियों के लिए चलने वाली सरकारी प्रयोजना "बंधु" के लिए 2500 करोड़ के वित्तीय आवंटन की घोषणा की है। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 500 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। 'बांग्ला श्री' नाम से श्रमिकों के लिये नई योजना शुरू की गई है। इसके लिए सरकार ने सौ करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने की घोषणा की है। 100 नए सूक्ष्म, मध्यम और लघु पार्क खोले जाएंगे। इसके लिए भी 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस धनराशि से तीन सालों के अंदर इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

चाय बागान के स्थाई श्रमिकों के लिए राज्य सरकार ने आवास की व्यवस्था करने की भी घोषणा की। इस योजना को चाय सुंदरी नाम दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि अगले 3 सालों में इस परियोजना पर 500 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। स्वास्थ्य साथी के लिए सात करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। राज्य की उपलब्धियों को गिनाते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि विगत सालों में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ाकर 12 से 42 की गई है। इसके अलावा दो नए विश्वविद्यालयों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि झाड़ग्राम में बिरसा मुंडा विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इसके अलावा दलित बहुल क्षेत्रों में अंबेडकर विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की है। एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आईसीयू से वेंटिलेशन पर शिफ्ट हो गई है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। संविधान के मूलभूत संरचनाओं को भी बर्बाद किया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)