होम सस्ती बिजली राजनीतिक बहस का मुद्दा बनने पर केजरीवाल खुश

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 10, 2020 03:58 PM

सस्ती बिजली राजनीतिक बहस का मुद्दा बनने पर केजरीवाल खुश

सस्ती बिजली राजनीतिक बहस का मुद्दा बनने पर केजरीवाल खुश

सस्ती बिजली राजनीतिक बहस का मुद्दा बनने पर केजरीवाल खुश

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को खुशी जाहिर की कि सस्ती बिजली राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने दिखाया है कि इससे वोट भी मिलते हैं। दिल्ली की आप सरकार की तरह महाराष्ट्र सरकार द्वारा बिजली पर सब्सिडी देने संबंधी एक खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में 24 घंटे सस्ती बिजली हरहाल में उपलब्ध होनी चाहिए।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मुझे खुशी है कि सस्ती बिजली राष्ट्रीय राजनीति में बहस का मुद्दा बन चुका है। दिल्ली ने दिखा दिया कि निशुल्क या सस्ती बिजली उपलब्ध कराना संभव है। दिल्ली ने दिखा दिया कि इससे वोट भी मिल सकते हैं। 21वीं सदी के भारत में 24 घंटे सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध होनी चाहिए।"

दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 फरवरी को होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)