होम अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को आप के कुछ नेताओं का समर्थन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2020 07:47 PM

अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को आप के कुछ नेताओं का समर्थन

अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को आप के कुछ नेताओं का समर्थन

अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को आप के कुछ नेताओं का समर्थन

| दिल्ली विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा के साथ अभद्रता के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ता हरमेश यादव को पुलिस ने छोड़ दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप लग रहा है कि वे गलत व्यवहार के आरोपी कार्यकर्ता को लोगों के बीच बतौर हीरो पेश कर रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि हरमेश यादव को आम आदमी पार्टी का बड़ा नेता बताने वालों में आप के वरिष्ठ नेता विक्रम बद्धवार शामिल हैं। विक्रम आम आदमी पार्टी की टिकट पर चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।

अलका लांबा द्वारा कोई औपचारिक शिकायत नहीं किए जाने के कारण पुलिस ने हरमेश को छोड़ दिया है। पुलिस द्वारा छोड़े जाने के बाद हरमेश पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ताओं और विक्रम बद्धवार के साथ चांदनी चौक में विभिन्न जगहों पर गए। चांदनी चौक में रहने वाले सुभाष चक्रवर्ती ने कहा "विक्रम ने हम सब लोगों से हरमेश का परिचय आम आदमी पार्टी के स्थापित हो रहे नेता के तौर पर करवाया।"

हालांकि, आम आदमी पार्टी के भीतर इसके खिलाफ आवाज भी उठने लगी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन भीकू राम जैन ने कहा "हमारी राजनीति, शुचिता की राजनीति है। हमारे कार्यकर्ता हरमेश ने जिस प्रकार के शब्द बोले हैं, उसका हम कभी समर्थन नहीं कर सकते। हम राजनीति में महिलाओं का सम्मान बचाने के लिए आए हैं। पार्टी के आदर्शो को ध्यान में रखा जाना चाहिए। महिलाओं के खिलाफ बात करने वालों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए।"

जैन ने कहा कि पार्टी को ऐसे किसी कार्यकर्ता या नेता का समर्थन नहीं करना चाहिए जो महिलाओं का सम्मान न करता हो।

हरमेश पर आरोप है कि उन्होंने आठ फरवरी को मतदान के दौरान पुलिस और कैमरों की मौजूदगी में अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच मतदान केंद्र के बाहर ही हाथापाई तक की नौबत आ गई थी।

घटना शनिवार को चांदनी चौक स्थित मजनू टीला मतदान केंद्र के बाहर हुई। कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा यहां एक बूथ का निरीक्षण करने गई थीं। पोलिंग बूथ से बाहर आने पर उनकी मुलाकात आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी के बेटे पूरन सिंह साहनी व आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से हुई। इस दौरान लांबा ने हाथ जोड़कर आप नेताओं से कहा, "मेरी ओर से आपके लिए शुभकामनाएं हैं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)