होम भाजपा, AAP और कांग्रेस ने घोषणापत्र में क्या किए अहम वादे
भाजपा, AAP और कांग्रेस ने घोषणापत्र में क्या किए अहम वादे
दिल्ली विधानसभा चुनाव को मतदान को लेकर खत्म हो चुका है। तीनों बड़ी पार्टियों आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किए हैं। आइये, जानते हैं कि तीनों पार्टियों के घोषणा पत्र की क्या मुख्य बातें हैं। बिजली को लेकर भाजपा और आप ने 200 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही है। वहीं कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने के बाद बिजली की बजत पर कैश बैक देने की बात कही है।
भाजपा ने संकल्प में गरीबों के लिए दो रुपये प्रति किलो गेहूं का आटा देने का वादा किया है। वहीं राजधानी में 10 नए कॉलेज और दो सौ स्कूल बनाने का वादा किया है। साथ ही गरीब छात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया है। व्यापारियों के लिए एक वर्ष में लीज होल्ड से फ्री होल्ड योजना लागू करने का वादा किया है। सीलिंग न होने के लिए नियम और कानून में बदलाव किया जाएगा। दिल्ली में भाजपा आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि लागू करेगी।वहीं आम आदमी पार्टी ने 28 प्वाइंट का घोषणा पत्र रखा है और इसके अलावा 10 वादों का गारंटी कार्ड भी जारी किया है। गारंटी पत्र में बिजली-पानी पर सब्सिडी और बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा जारी रखने की बात कहीं। वहीं घोषणा पत्र में शहर के बाजार 24 घंटे खोलने, सफाई कर्मियों की मौत पर एक करोड़ का मुआवजा देने, यमुना के रिवर साइड का विकास, युवाओं के लिए स्पोकन इंग्लिश को बढ़ावा देने की बात कही गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।